एडिट करें
होमविविधShyamlal College (Evening) में SAARC देशों का मीडिया कॉन्क्लेव आयोजित
विविध

Shyamlal College (Evening) में SAARC देशों का मीडिया कॉन्क्लेव आयोजित

संपादकीय टीम 10 फ़रवरी 2026 को 07:02 am बजे
118 views
main image

नीरज कुमार मिश्रा

नई दिल्लीः Shyamlal College (Evening), University of Delhi के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ तथा SAARC Journalists Forum – India Chapter के संयुक्त तत्वावधान में “मीडिया कॉन्क्लेव” का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव का विषय था — “दक्षिण एशिया में सुरक्षा और विकास: मीडिया और पत्रकारिता के नज़रिए से एक अवलोकन”

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नचिकेता सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि दक्षिण एशिया में लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए शांति, विकास और क्षेत्रीय सहयोग अत्यंत आवश्यक हैं, और इस सहयोग को सशक्त करने में मीडिया की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विभिन्न देशों की संस्कृति को जानने-समझने का अवसर मिलता है।

SAARC Journalists Forum के अध्यक्ष राजू लामा ने SAARC देशों के अंतरराष्ट्रीय महत्व, दक्षिण एशिया की वर्तमान स्थिति और राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में भारतीय मीडिया की जिम्मेदारी पर अपने विचार रखे।

सार्क जर्नलिस्ट फोरम की अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की संयोजिका प्रो. स्मिता मिश्रा ने दक्षिण एशियाई देशों की सुरक्षा चुनौतियों, मानव सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा इस पहल के लिए कॉलेज प्रशासन की सराहना की।

इस अवसर पर सार्क जर्नलिस्ट फोरम ने प्रो. नचिकेता सिंह को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

एस.जे.एफ. इंडिया चैप्टर के समन्वयक डॉ. अनिरुद्ध सुधांशु ने रामनाथ विद्रोही की स्मृति में दो मिनट का मौन रखवाया और SAARC के मूल उद्देश्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. आदित्य प्रकाश त्रिपाठी ने किया। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. प्रमोद कुमार द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में SAARC देशों से आए गणमान्य अतिथियों, विभिन्न राज्यों से आए एस.जे.एफ. सदस्यों, कॉलेज के टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ तथा विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।